RBI Office attendant admit card 2021: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार rbi.org.in पर जाकर इन्हें 10 अप्रैल 2021 तक डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 अप्रैल व 10 अप्रैल 2021 को होगा। प्रश्न पत्र में रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 30-30 प्रश्न आएंगे। 120 नंबर के 120 प्रश्न होंगे। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
Direct link – download RBI Office attendant admit card 2021
RBI Office attendant admit card 2021: यूं करें डाउनलोड
– opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
– ‘current vacancies’ सेक्शन पर जाएं। ‘call letter’ लिंक पर क्लिक करें।
– “Recruitment for the post of Office Attendants (2020) – Online Exam Call Letter and Information Handout” के लिंक पर क्लिक करें।
– डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।
ये भर्ती परीक्षा कुल 841 पदों पर नियुक्तियों के लिए हो रही है। इनमें 454 पद अनारक्षित हैं। 211 पद ओबीसी, 76 ईडब्ल्यूएस, 75 एसटी और 25 एससी के लिए आरक्षित हैं।
वेतनमान – 10940-380 (4)-12460- 440(3) -13780-520(3)-15340-690 (2)-16720- 860(4) – 20160 – 1180 (3)- 23700 (20 वर्ष) एवं अन्य भत्ते
चयन
ऑनलाइन लिखित परीक्षा व लेंग्वेज टेस्ट